
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV 2022 overall review, price, features, colour options, variants, power, Range, images and more..
भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक कार (EV)कारोबार में टाटा मोटर्स की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है टाटा मोटर्स की Nexon ev भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली ev हैं। लेकिन 28 सितंबर 2022 को टाटा मोटर्स से बहुत बड़ी अनाउंसमेंट की है जी हां टाटा मोटर्स भारत में अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago ev को लॉन्च कर दिया है जिसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू कर दी जायेगी जिसकी कीमत मात्र 8 लाख 49 हजार रूपये से शुरू होगी। इस बारे में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल और टाटा पेसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा है कि “टाटा Tiago ev के लॉन्च के साथ हम अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से 80 नये शहरों में प्रवेश कर रहे है और 165 से अधिक शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत की पहले इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago ev के लॉन्च के साथ देश सुरक्षित, स्वच्छ और हरित गतिशीलता की तलाश में एक बड़ी छलांग लगा सकता हैं “
तो चलिए अब टाटा Tiago ev के feachers, spacification, price, battery, range, mileage, colour, power and performance और Tata Tiago ev के सभी वेरिंट्स के बारे मे विस्तार बात करते है।
Tata Tiago features
Tata Tiago ev में बहुत सारे एडवांस फीचर्स दिये गये हैं जिसमें पावर विंडो, रेन सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिकल ORVM विद ऑटो फोल्ड, पुस बटन स्टार्ट, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फुल्ली एयर कंडीशनर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लैंप और 8 स्पीकर्स विद ऑडियो सिस्टम शामिल हैं।
Tata Tiago battery size

टाटा Tiago ev को दो बैटरी विकल्पो के साथ लॉन्च किया गया है इसमें पहला 19.2kwh यूनिट और दूसरा 24kwh यूनिट के साथ लॉन्च किया गया है।
Tata Tiago ev charging Time
Tata Tiago ev में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा जिसकी मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में मात्र 57 मिनट्स का समय लगेगा
Tata Tiago ev Range

24kwh यूनिट वाली Tiago ev फुल चार्ज होने पर 315km जबकि 19.2khw यूनिट बैटरी फुल चार्ज होने पर 250 km तक की रेंज देगी।
नोट-ये रेंज आंकड़े कंपनी द्वारा सड़क परीक्षण के हिसाब से दिए गए है।
Tata Tiago ev power and performance
Tata Tiago ev कंपनी के जिप्ट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर आधारित है जो एक स्थाई चुंबक सिंक्रोयस इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करता है टाटा Tiago ev 0 से 60 km/h की रफ्तार मात्र 5.7 सेकेंड में पकड़ लेती हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटर में 74hp की पावर है और जो 114Nm का टॉर्क प्रदान करती हैं।
Tata Tiago ev spacification (Dimention)
Tata Tiago ev 5 सीटर हैचबैक है जिसकी लंबाई 3761mm, चौड़ाई 1677mm, व्हीलबेस 2400mm or 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
Tata Tiago colour options
Tata Tiago ev में 5 कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
1). टेल ब्लू
2). डायटोना ग्रे
3).प्रिस्टिन व्हाइट
4).मिडनाइट प्लम
5). ट्रोपिकल मिस्ट
Tata Tiago ev all variants price
conclusion (my opinion)
अगर आप एक सस्ती और सुरक्षित इलेक्ट्रिकल हेचबैक लेना चाहते है तो टाटा Tiago ev आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है क्युकी टाटा मोटर्स भारत की अच्छी और भरोसेमंद कंपनी है और टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिकल कारों (evs) के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं और टाटा मोटर्स भारत में अभी तक की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडियां बेचने वाली कंपनी है! और अगर आप इलेक्ट्रिकल एसयूवी लेना चाहते हैं तो Tata Nexon ev या Nexon ev mex आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।
सवाल और जवाब
सवाल- टाटा Tiago ev की बुकिंग कब से चालू होगी?
उत्तर – टाटा Tiago ev की बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से चालू होगी।
सवाल – टाटा Tiago ev की डिलीवरी कब तक होगी?
उत्तर – Tata Tiago ev की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी।
सवाल – टाटा Tiago ev मे कितने कलर ऑप्शन मिलेंगे?
उत्तर – टाटा Tiago ev पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
3 thoughts on “Tata Tiago EV 2022 price, Range, images and review”